भोपाल। मध्य प्रदेश में आरएसएस का अनुसांगिक संगठन किसान संघ अपनी ही सरकार से खफा है। बैठक में मूंग उड़द समेत अन्य फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया है।
बता दें कि 10 जून को प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इस प्रदेश स्तरीय आंदोलन में धरना प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा. किसान संघ के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल धूत ने कहा कि सरकार ने इस बार मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं करने का निर्णय लिया है. जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
राहुल धूत ने कहा कि इसके पीछे सरकार वजह बात रही है कि किसान मूंग की फसल में रसायनों में इस्तेमाल कर रहे हैं. जिससे मूंग का उत्पादन जहरीला हो गया है. उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि जिन कंपनियों का किसान रयासन उपयोग करते हैं, उन कंपनियों को लाइसेंस कौन दे रहा है? सरकार ही उन कंपनियों को लाइसेंस दे रही है।
किसान संघ के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख ने कहा कि एक तरफ सरकार इन कंपनियों को लाइसेंस दे रही है और दूसरी तरफ किसान से अपेक्षा करती है कि रसायनों को उपयोन न करें. अगर किसान इन रसायनों को उपयोग न करें तो किसानों को सरकार विकल्प बताए। सरकार ने अचनाक मूंग की खरीदी नहीं करने का निर्णय लिया है. किसान मूंग की उत्पादन कर चुका है. फसलें खड़ी है और वो उसे बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार को मूंग नहीं खरीदना था तो एक साल पहले इसकी सूचना किसानों को देना चाहिए था. वहीं मूंग को व्यापारी औने-पौने दामों में खरीद रहे हैं. यह दोहरी नीति क्यों? इन्हीं सभी बातों को लेकर सरकार के खिलाफ 10 जून को प्रदेशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया है।