BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<     पंच सम्मेलन में अव्यवस्थाओं पर बवाल, नाराज.. <<     BIG NEWS : आवास की आस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. <<     भाजपा में नई जिम्मेदारियां तय, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा के लिए.. <<     नागपंचमी पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ.. <<     KHABAR : राशन वितरण में अनियमितता का आरोप,.. <<     KHABAR : छात्राओं ने बढ़े बस किराये को कम करवाने की.. <<     महिदपुर में नागपंचमी पर बजरंग व्यायामशाला.. <<     शहडोल में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेआम.. <<     BIG NEWS : मंडी में मचा हंगामा, हम्मालों ने काम बंद.. <<     भीलगांव से निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     बापचा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, देहरी घाट.. <<     **बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, फिर नीचे गिरी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2025, 5:37 pm
KHABAR : हाईकोर्ट में डॉ अंबेडकर प्रतिमा मामला, भीम आर्मी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने नहीं दिया, प्रदेश अध्यक्ष बैरसिया बोले- रेस्ट हाउस से जबरन बाहर निकाल दिया, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने का मामला सुलझ नहीं पा रहा है। इसी कड़ी में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में 11 जून को ग्वालियर फूलबाग मैदान में डॉ भीमराव अंबेडकर महापंचायत का ऐलान किया हैं। इसको लेकर संगठन ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। भीम आर्मी का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने दिया। उनके नेताओं को रेस्ट हाउस से जबरन बाहर निकाल दिया गया।


दुर्व्यवहार कर रेस्ट हाउस से बाहर निकाल दिया
दरअसल भीम आर्मी ने गांधी रोड स्थित सरकारी रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी इसकी सूचना मिलने पर वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया ने आरोप लगाया कि जिस सरकारी रेस्ट हॉउस में सब दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस होती हैं वहीं हम भी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए अपनी बात कहना चाहते थे लेकिन पुलिस ने हम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए बाहर निकाल दिया।


प्रेस कॉन्फ्रेंस से नहीं रोका गया
इस मामले में मौके पर मौजूद सीएसपी रोबिन जैन का कहना है कि सरकारी रेस्ट हाउस में भीड़ इकट्ठे होने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इनके पास सरकारी रेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करने की अनुमति नहीं थी। भीम आर्मी के नेताओं से आग्रह किया कि वे ऐसा कुछ आपत्तिजनक न बोले जिससे समाज में कोई गलत संदेश जाए। उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से नहीं रोका गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE