नीमच। शहर के कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में मानसिंह और गुड्डू बाई ने आज आवेदन देकर बताया कि उनकी कृषि भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर आवास निर्माण कर लिया गया है। आवेदन में मानसिंह सोंधिया राजपूत ने बताया है कि नीमच जिले के ग्राम सगराना में हमारी संयुक्त खाता कृषि भूमि है। जिसका सर्वे नंबर 789 है,और रकबा शून्य दशमलव आठ शून्य हेक्टेयर है। हमारी भूमि पर बापू सिंह पिता हरि सिंह द्वारा कब्जा कर मकान बना लिया गया है।
मानसिंह ने बताया कि मना करने पर बापू सिंह द्वारा हमें झूठे प्रकरण में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी जाती है। बापू सिंह का कहना है कि मैं तेरी भूमि से कब्जा नहीं हटाऊंगा तो जो कर सकता है कर ले। मानसिंह ने आवेदन में मांग की है कि पटवारी द्वारा जांच करवाई जाए और हमारी भूमि पर हमें कब्जा वापस दिलाया जाए।