मुरैना। बरसात के कारण आम लोगों को जलभराव से आने वाली परेशानियों एवं गंदगी के कारण होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आज मुरैना कलेक्टर ने नगर निगम मुरैना के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर नालों में पानी की रूकावट के कारणों का निरीक्षण किया वही भ्रमण के समय आयुक्त नगर निगम सतेन्द्र धाकड़, सब इंजीनियर ऋषिकेष शर्मा उपस्थित थेऔर
कलेक्टर अंकित अस्थाना ने सर्वप्रथम जौरा रोड पर पहुंचकर नाले का अवलोकन किया।वहां नाले में रूके हुये पानी के लिये उन्होंने महाराजपुर नाले को खुलवाने के निर्देश नगर निगम को दिये। इसी प्रकार कलेक्टर गल्ला मंडी के नाले का अवलोकन करने पहुंचे वहां पहुचकर साफ सफाई कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 2 ट्रायबल छात्रावास का अवलोकन किया जहां लंबे समय से नाले से फैल रही गंदगी को दुरूस्त करने के लिये नाले का निर्माण दूसरी साइट कराने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए।
कलेक्टर ने गल्ला मंडी में चल रहे ट्रायबल छात्रावास का अवलोकन भी किया जहां साफ-सफाई एवं दवा छिड़कवाने के निर्देश आयुक्त नगर निगम को दियेगाया है।