छतरपुर। जिला के महाराजपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंहपुर चरण पादुका के सैकड़ों किसानों ने आज जनसुनवाई में अनोखे अंदाज में पहुंचकर आम रास्ता खुलवाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया पीड़ित किसान ढोलक लेकर और गले में ज्ञापन की माला पहनकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे और शासकीय आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने और रास्ता खुलवाने की मांग की,मुन्ना लाल राजपूत ने मीडिया को आपबीती सुनाते हुए कहा कि सदियों पुरानी शासकीय आम रास्ता को राजेन्द्र प्रसाद राजपूत द्वारा तार फेसिंग करके बंद कर दिया गया है जिससे हम लोगों को अपने खेत खलिहान जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पीड़ित किसानों ने बताया कि राजेन्द्र प्रसाद राजपूत पटवारी के पद पर पदस्थ हैं उनके द्वारा शासन प्रशासन और स्थानीय महाराजपुर तहसीलदार की मिली भगत से आम रास्ते को बंद करते हुए हम सभी पीड़ित किसानों को मुश्किल में डाल दिया है उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही आम रास्ते को नहीं खुलवाया जाता तो हम सभी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी सम्पूर्ण जबाव दारी शासन प्रशासन की होंगी किसानों ने महाराजपुर तहसीलदार अनिल तलैया पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं अब देखना होगा कि छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल उपरोक्त गंभीर मामले में क्या कार्यवाही करते है।