पिछोर। हिम्मतपुर गांव में एक बड़ा सायबर फ्रॉड का मामला सामने आया है जहाँ एक व्यक्ति ने ई-केवायसी करने के नाम पर करीब 700 ग्रामीणों के बैंक खाते खोल डाले और उन खातों को 10-10 हजार रूपए में साइबर ठगों को बेच दिए। मामले का खुलासा तब हुआ ज़ब हरियाणा में साइबर ठगों ने वहां के लोगों के साथ इन खातों के जरिये फ्रॉड किया तब हरियाणा पुलिस ने पिछोर आकर कई ग्रामीणों से पूछताछ की इसके पता चला कि गांव के ही रविंद्र लोधी ने ई-केवायसी के लिए लोगों के फिंगर लगवाये हैं तथा उनका दस्तावेज भी लिए हैं मामले में हरियाणा पुलिस जाँच में जुटी हैं लेकिन सैकड़ों ग्रामीणों ने खोड़ चौकी पहुंचकर गुहार लगाई है उनका कहना है कि फ्रॉड करने वाला रविंद्र लोधी हम ग्रामीणों को धमकी दे रहा है।