सरवानियां महाराज। समीप स्थित ग्राम पंचायत मैलानखेड़ा के लोग लंबे समय से किचड़ की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव को ग्राम वासियों द्वारा कई बार अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। किचड़ की यह स्थिति बरसात के दिनों में और अधिक परेशानी का कारण बन जाती है।
ग्राम के विनोद रावत ने बताया कि माताजी मंदिर से लगाकर ग्राम के विद्यालय तक गंदगी और किचड़ पसरा हुआ रहता है जिसके कारण आवागमन में आमजनों के साथ साथ स्कुली छात्र छात्राओं एवं नो निहालों को परेशानी से सामना करना पड़ रहा है। किचड़ और गंदा पानी आम रास्ते में बहता रहता है और बारिश के दिनों में और अधिक परेशानी हो जाती है। पंचायत द्वारा पानी निकासी के समुचित प्रबंध नहीं करने के कारण गांव की डगर पर किचड़ पसरा रहता है और पंचायत के जिम्मेदार आंखें मुंदें बेठे है। ऐसी ही स्थिति ग्राम के नदी की तरफ वाले क्षेत्र में भी बनी हुई है। कई बार सचिव सरपंच को समस्या से अवगत कराया लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला, मामले में ग्राम मैलानखेड़ा के विनोद रावत द्वारा मध्यप्रदेश सरकार की हेल्प लाईन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। रावत सहित ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत राज व्यवस्था के जिम्मेदार लोग अधिकारी समस्या का शिघ्र निराकरण करें।
मामले में ग्राम पंचायत सरपंच लालसिंह जाट ने बताया कि ग्राम में बचें हुए रास्ते पर सीसी निर्माण को लेकर राशि की मांग कर रखी है, रास्ते में किचड़ पसरा है लोगों को परेशानी हो रही है। पंचायत स्तर पर व्यवस्था सुधारेंगे। वहीं ग्रामीणजन आगे आये और शासन से जनप्रतिनिधियों से राशि स्वीकृत कराने में हमारी मदद करें। वहीं पंचायत सचिव कुशाल सिंह पंवार का कहना है कि पंचायत में अलग से फंड नहीं आता है पंचायत ने सीसी रोड निर्माण व नाली निर्माण हेतु प्रस्ताव ठहराव वरिष्ठ कार्यालय को भेज रखें है। किचड़ की समस्या का सरपंच साहब से चर्चा कर हल निकालेंगे।