कंजार्डा। ग्राम भारती शिक्षा समिति मनासा-नीमच द्वारा आयोजित संयुक्त नवीन आचार्य शिक्षक वर्ग के चतुर्थ दिवस का प्रथम सत्र बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय ग्रामीण शिक्षा समिति मालवा के प्रांत प्रमुख त्रिलोक तिरोले, ग्राम भारती मनासा अध्यक्ष मदनलाल झवर, श्याम सुंदर पाटीदार, भाटखेड़ी रुक्मणी धर्मशाला के मालिक राजेंद्र भट्ट, जिला प्रमुख नीमच संतोष मेवाड़ा, जिला प्रमुख मनासा कन्हैयालाल कारपेंटर, तहसील प्रमुख जावद कमलेश पोरवाल एवं कार्यालय प्रमुख मनासा की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, प्रणव अक्षर और भारत माता के पूजन के साथ किया गया। पवन चौहान ने कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथि परिचय करवाया। परंपरानुसार अतिथियों का स्वागत राहुल उपाध्याय (प्रधानाचार्य, शिशु मंदिर), राजेंद्र धाकड़ (आचार्य, रतनगढ़) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रांत प्रमुख त्रिलोक तिरोले ने उपस्थित आचार्य-दीदियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मुख्य विशेषताओं एवं उसके व्यावहारिक क्रियान्वयन की जानकारी विस्तार से प्रदान की।