BREAKING NEWS
BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<     REPORT : ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में.. <<     रतलाम में 5.41 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,.. <<     KHABAR : लहरिया के रंग, घूमर की थिरकन और सावन की.. <<     दतिया में श्मशान घाट की बदहाली ने खोली सरकारी.. <<     KHABAR : सावन सोमवार-नागपंचमी का महासंयोग, सीवन.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की मांगों को वित्त मंत्रालय.. <<     BIG NEWS : सिंगोली थाना क्षेत्र का ग्राम धारड़ी और 20.. <<     BIG VIDEO: MP में दो बड़े मामले! मासूम से दरिंदगी के.. <<     गलवाड़ी में नाग पंचमी पर भव्य मेला, 9 लाख.. <<     KHABAR : सावन का सोमवार और नागपंचमी पर्व एक ही दिन.. <<     KHABAR : सावन के तीसरे सोमवार शिवालयों में उमड़ी.. <<     BIG VIDEO: MP में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन! मोहन सरकार.. <<     MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2025, 12:09 pm
BIG NEWS : एमपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का जल्द होगा ऐलान, रेस में शामिल पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, कहा- हम तो पार्टी के विचार के सिपाही हैं मेरी ना ही कोई इच्छा है ना ही कोई चाह, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान जल्द हो सकता है। इस बीच बीजेपी के उस पूर्व मंत्री का बड़ा बयान भी सामने आया है। जिनका नाम प्रदेश अध्यक्ष की रेस में देखा जा रहा है।


दरअसल, बीजेपी का राष्ट्रीय संगठन जल्द ही मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर सकता है। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में चेहरों की बात की जाए तो ग्वालियर चंबल से आने वाले पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया का नाम भी सुर्खियों में है। ऐसे में जब उनके नाम की चर्चा को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ‘हमारे यहां संगठन की एक परंपरा और पद्धति और एक व्यवस्था है। मैं तो संगठन का एक छोटा सा सिपाही और कार्यकर्ता हूं। इसलिए नाम सिर्फ चर्चाओं में मीडिया के माध्यम चलते रहते हैं।


पूर्व मंत्री ने कहा कि ‘हमारी पद्धति में विचार विमर्श के बाद जो भी निर्णय होगा। उस निर्णय के पीछे हम लोग लगातार साथ में खड़े रहते हैं। अध्यक्ष पद के लिए मेरा कोई विचार नहीं है ना कोई विषय है। हम तो पार्टी के विचार के सिपाही हैं। हम विचारधारा के साथ खड़े रहने वाले लोग हैं। मेरी ना ही कोई इच्छा है ना ही कोई चाह है।


अरविंद भदौरिया ने आगे कहा कि ‘संगठन मुझे जब-जब जिम्मेदारी देता रहा है। उस जिम्मेदारी को पूर्ण रूम से निभाने से वाला व्यक्ति हूं। मैं प्रदेश का मंत्री रहा, संगठन महामंत्री, उपाध्यक्ष रहा। संगठन ने मुझे जो कुछ दिया मैं संगठन का हमेशा ऋणी रहूंगा। पार्टी ने हम जैसे छोटे कार्यकर्ता को हर दायित्व पर रखा। पार्टी जो निर्णय करेगी, हम उसी के साथ खड़े रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE