माउंट आबू। विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पहेली संस्थापक मां जगदंबा मातेश्वरी का स्मृति दिवस विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पीस पार्क में यहां के प्रमुख बेजुल भाई के सानिध्य एवं कोरिया ग्राम पंचायत की सरपंच प्रशासक शारदा देवी उपसरपंच तरुण सिंह की उपस्थिति में भव्य आयोजनों के साथ मनाई जा रही है इस अवसर पर एक पौधा मां के नाम पखवाड़े का आयोजन किया गया है और इस प्रमुख पर्यटन स्थल पीस पार्क को हरा भरा करने की दृष्टि से 15 दिन तक हजारों की संख्या में पौधारोपण किया जाएगा सबसे बड़ी बात यह है कि इस पखवाड़े में जो पौधारोपण किया जाएगा वह हजारों पौधे वृक्ष के रूप में बड़े हो यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।