BREAKING NEWS
MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<     BIG NEWS : शिवभक्ति में डूबेगा नीमच, आज प्रजा का हाल.. <<     KHABAR : दतिया के सिजोरा में श्मशान घाट बना दलदल,.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर जाट समाज ने मनाया.. <<     NEWS : 18 अगस्त को होगा ‘सृजन युवा संवाद’, युवाओं.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<     KHABAR : मंगलनाथ मंदिर से निकली भव्य कावड़ एवं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2025, 4:49 pm
BIG REPORT : नीमच पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, कांग्रेस के आपातकाल पर साधा जमकर निशाना, बोले- लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हुआ था सबसे बड़ा हमला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोकतांत्रिक व्यवस्था पर अगर सबसे बड़ा कोई हमला हुआ है तो वह आपातकाल का हुआ है। कांग्रेस का चरित्र ही संविधान विरोधी है। उसने सत्ता में बने रहने के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया। संविधान को तांक में रख दिया। इंदिरा गांधी ने आपातकाल में अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी। 
यह बात मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा नीमच के लायंस डेन में आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में कही। भाजपा के जिला संगठन द्वारा आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष के अवसर पर रखे गए कार्यक्रम में जगदीश देवड़ा ने जिले के तमाम लोकतंत्र सेनानियों को नाम लेकर याद किया। उन्होंने कहा कि आज देश में संविधान जिंदा है तो उसका बहुत बड़ा श्रेय मीसा बंदियों को जाता है।इस अवसर पर उज्जैन से आए भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश अग्रवाल ने कहा कि आपातकाल में लाखों मीसा बंदियों को जेल में ठूंस दिया गया। यातनाएं दी गई।संविधान के साथ छेड़छाड़ करना कांग्रेस के डीएनए में है।आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के सेनानियों ने जिन पीड़ाओं को भुगता है, उसकी कल्पना भी संभव नहीं है। कार्यक्रम को जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार और मनासा विधायक माधव मारू ने भी संबोधित किया।अतिथिगण द्वारा कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण भाजपा की जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने दिया। कार्यक्रम में महेंद्र भटनागर, करण परमाल, हेमंत हरित,अवंतिका जाट, सुखलाल पवार,अशोक विक्रम सोनी, हेमलता धाकड़ आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद नागदा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE