BREAKING NEWS
MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<     BIG NEWS : शिवभक्ति में डूबेगा नीमच, आज प्रजा का हाल.. <<     KHABAR : दतिया के सिजोरा में श्मशान घाट बना दलदल,.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर जाट समाज ने मनाया.. <<     NEWS : 18 अगस्त को होगा ‘सृजन युवा संवाद’, युवाओं.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<     KHABAR : मंगलनाथ मंदिर से निकली भव्य कावड़ एवं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2025, 5:12 pm
KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान नीमच जिले में 803 खेत तालाबों का निर्माण, जावद क्षेत्र में 196, नीमच में 209 एवं मनासा में 398 खेत तालाब निर्मित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव के मार्गदर्शन में नीमच जिले में अब तक 803 खेत तालाबों का निर्माण किया गया हैं। इनमें जावद में 196, नीमच में 209 एवं जनपद क्षेत्र मनासा में 398 खेत तालाब निर्मित किए गए हैं। इस बारिश में इन खेत तालाबों में जल भराव होना भी प्रारंभ हो गया हैं।

जिला पंचायत के म.न.रे.गा.परियोजना अधिकारी सुशील दौराया ने बताया कि नीमच जिले में पूर्व में मनासा जनपद क्षेत्र में ही किसानों द्वारा खेत तालाब निर्माण में रूचि लेकर खेत तालाबों का निर्माण करवाया जाता था, इस जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत न केवल मनासा बल्कि नीमच एवं जावद क्षेत्र के किसानों ने भी आगे आकर, खेत तालाबों का निर्माण किया हैं।

नीमच जनपद क्षेत्र में 209 खेत तालाब एवं जावद क्षेत्र में 196 खेत तालाबों का निर्माण किया गया है। जिले में कुल 831 खेत तालाब निर्माण का लक्ष्‍य रखा गया था। इसमें जावद में 219, मनासा में 408 एवं नीमच में 204 खेत तालाब निर्माण के विरूद्ध, जावद में 196, मनासा में 398 एवं नीमच में 209 खेत तालाबों का निर्माण किया गया है। मनासा क्षेत्र में 123 और नीमच क्षेत्र में 58 तथा जावद क्षेत्र में 4 खेत तालाबों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

उल्‍लैखनीय है, कि राज्‍य शासन नीमच जिले को 229 खेत तालाब निर्माण का लक्ष्‍य दिया गया था, कलेक्‍टर हिमांशु चद्रा द्वारा 831 खेत तालाब निर्माण का लक्ष्‍य निर्धारित कर, एक हजार से अधिक हितग्राहियों का चयन कर, तालाबों का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया है। कलेक्‍टर द्वारा नियमित रूप से उपयंत्रीवार खेत तालाब निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा नियमित रूप से की जाती रही है। परिणाम स्‍वरूप जिले में सभी 831 खेत तालाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ होकर अधिकांश खेत तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस बारिश में इन खेत तालाबों में वर्षा जल का भराव भी होना प्रारंभ हो गया है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE