BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भाटखेड़ी और रात का काला.. <<     बुलडोजर एक्शन के बीच बड़ा हादसा, शहडोल में.. <<     माउंट आबू में हिंदू साम्राज्य दिवस पर.. <<     KHABAR : जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा.. <<     खरगोन में अधूरी पुलिया बनी मुसीबत, कीचड़ में.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच को आज मिलेगी विकास की बड़ी सौगात,.. <<     KHABAR : दो बूंद जिंदगी की से शुरू हुआ पल्स पोलियो.. <<     NEWS : मन की बात का सामूहिक श्रवण, विधायक आक्या ने.. <<     NEWS : 151 पौधों के साथ हरित भविष्य का संकल्प,.. <<     छतरपुर में पुलिस के खिलाफ गुस्सा,लगातार हो.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर ने बच्चों को.. <<     शहडोल में पुलिस का "सेफ क्लिक 2.0" अभियान, एसपी.. <<     KHABAR : सामाजिक समरसता के साथ मनाया सद्गुरु कबीर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और तुला राशि वालों को रखनी होगी.. <<     KHABAR : कर्बला में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीजा पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 2:07 pm
BIG NEWS : एमपी में 31 जुलाई तक होंगे कर्मचारियों के प्रमोशन, सीएस ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ किया मंथन, नई भर्तियों के खुलेंगे रास्ते, सपाक्स सहित अन्य संगठन आरक्षण को लेकर कर रहे विरोध, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकार ने पदोन्नति के नए नियम बनाए हैं। इन नियमों पर चर्चा के लिए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार को सभी विभागों के प्रमुखों के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति देने के काम को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि 31 जुलाई 2025 तक सभी पात्र लोगों को पदोन्नत करने की कोशिश की जाए। 


प्रमोशन नीति में एससी वर्ग को 16 और एसटी वर्ग को 20ः आरक्षण देने का फैसला किया गया है। वहीं इस निर्णय का सपाक्स सहित अन्य संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं। मंत्रालय में यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब राज्य सरकार के कुछ कर्मचारी सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगा रहे हैं। बुधवार को राज्य सचिवालय के कर्मचारी विरोध के नारे लिखी टोपियां पहनकर काम करते देखे गए।


17 जून को कैबिनेट ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य कैबिनेट ने 17 जून को मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 को मंजूरी दी थी। इन नियमों में अनुसूचित जनजातियों के लिए 20 प्रतिशत और अनुसूचित जातियों के लिए 16 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है।


नई भर्तियों के खुलेंगे रास्ते 
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पहले ही कहा था कि प्रमोशन होने से निचले स्तर के पद खाली होंगे, जिससे नई भर्तियों के लिए जगह बनेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि वरिष्ठता को ध्यान में रखा जाएगा और वरिष्ठ अधिकारियों में से जो न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करेंगे, वे प्रमोशन के लिए पात्र होंगे। क्लास प् के सरकारी अधिकारियों के लिए योग्यता-सह-वरिष्ठता का सिद्धांत लागू होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE