गुना। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा गुना द्वारा आज पतंजलि योग समिति के सहयोग से स्वतंत्रता पार्क में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया ने भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा पौधों रोपण के लिए चलाए जा रहे प्लांट ए लाइफ (पीएएल) मिशन के बारे में बताया उन्होंने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा गुना द्वारा प्लांट ए लाइफ के तृतीय चरण में 1000 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य तय किया है।
भारतीय जीवन बीमा निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं अभिकर्ता इस मिशन में भरपूर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। शाखा प्रबंधक भदौरिया ने बताया कि प्रत्येक पौधा प्रत्येक मानव जीवन के बराबर है। वृक्षों के बिना हम सांस भी नहीं ले सकते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ गुना के संरक्षक हरि सिंह यादव ने भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा चलाए जा रहे इस पौधों रोपण कार्यक्रम को सराहनीय और मानव जीवन के लिए यह बहुत जरूरी बताया।
इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के सहायक शाखा प्रबंधक बीएल मीणा सहायक प्रशासनिक अधिकारी संजय जैन, प्रदीप अग्रवाल, राधेश्याम गौर,शहजाद खान, सुबह वर्मा और पतंजलि योग समिति के योग संचालक आदरणीय योगेंद्र सिंह, योग गुरु बाबूलाल हरिओम सिंह और सभी योग साधकों ने उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया।