BREAKING NEWS
BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<     KHABAR : खंडवा में हर्षाेल्लास से मनाई हरियाली.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में.. <<     NEWS : जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट में.. <<     NEWS : तिरंगा फहराया, मरीजों को फल बांटे, लायंस.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर उत्साह और उमंग के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2026, 10:21 am
NEWS : जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। दोनों इकाइयों में आयोजित समारोह यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ध्वजारोहण, परेड, राष्ट्रगान सहित विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

निंबाहेड़ा प्लांट में यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद कैलाश विद्या विहार के बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली।

समारोह को संबोधित करते हुए मनीष तोषनीवाल ने कहा कि नया भारत सभी को साथ लेकर निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। भारत आज विश्व शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व पटल पर अपनी महत्वपूर्ण पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में योगदान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और नई दक्षताओं का विकास करते हुए निरंतर आगे बढ़ना आवश्यक है।

कार्यक्रम में कैलाश विद्या विहार के बच्चों ने मनमोहक देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कर्मचारियों के बच्चों ने भी विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर टेक्निकल हेड राजेश सोनी, कमर्शियल हेड मनोज सोनी, सुरक्षा प्रमुख अंकुर महाराज सिंह, इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन हेड मोहम्मद करीम, मैकेनिकल हेड शांतिलाल जैन, आईटी हेड मुकेश वासवानी, क्वालिटी कंट्रोल से धनंजय साहू, सिविल हेड रंजीत गंगोपाध्याय, आईआर हेड रानू नायक सहित मानव संसाधन टीम से मोहसिन खान और जीतेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

मंगरोल प्लांट में भी उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस
जे.के. सीमेंट मंगरोल प्लांट में टेक्निकल हेड मुरली मनोहर लड्ढा के मुख्य आतिथ्य में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों और जनसमूह को संबोधित करते हुए देश की प्रगति के साथ जे.के. सीमेंट की निरंतर वृद्धि में कर्मचारियों के योगदान और परिश्रम की सराहना की।

मुरली मनोहर लड्ढा ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में जे.के. सीमेंट मंगरोल प्लांट नवाचार, सतत विकास और अपनी उत्कृष्ट टीम की कार्यकुशलता के बल पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान की सफलता में प्रत्येक कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण है।

समारोह के दौरान कंपनी की उन्नति में कर्मचारियों के अमूल्य योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। कंपनी के अधिकारियों, विभिन्न विभागों की टीमों और कर्मचारियों ने जे.के. सीमेंट की प्रगति, व्यावसायिक सफलता और राष्ट्र निर्माण की यात्रा में अपनी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में तकनीकी विभाग से दीपक सोनी, किशोर शर्मा, जगन्नाथ अड़की, विशाल लड्ढा, चंचल राजपूत, सुरेंद्र जोशी, विकेश जैन, अरविंद दास, सुयश द्विवेदी, पंकज बाबेल एवं कमल सनाढ्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सेफ्टी विभाग से मुकेश कुमार सिंह एवं भुवनेश सिंह, एचआर विभाग से संदीप चौधरी एवं राम रतन नायक तथा सुरक्षा विभाग से अनुज सिंह, शिव पाल सिंह एवं रण सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्रमिक संघ अध्यक्ष सत्यनारायण मेनारिया एवं महामंत्री धर्मपुरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और श्रमिक साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गीतिका शेखावत, कुमारी लकी सिंह एवं देवेन मारोड़िया ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE