BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2025, 12:38 pm
KHABAR : नीमच शहर के 91 हितग्राहियों को वितरित किए गए हितलाभ स्वीकृति पत्र, एमपी के इंदौर में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आतिथ्य में शुक्रवार, 11 जुलाई को इंदौर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 60000 से अधिक हितग्राहियों को हितलाभ वितरण के तहत आवासो की कुल अनुदान राशि 1513. 53 करोड़ का स्वीकृति पत्र एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे पीएमएवाई (यू) 1.0 अंतर्गत निर्मित 41000 से अधिक हितग्राहियो का गृहप्रवेश एवं पीएमएवाई (यू ) 2.0 अंतर्गत निर्मित 41000 से अधिक हितग्राहियो के आवासो के गृहप्रवेश का वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगर पालिका कार्यालय नीमच स्थित हाल में विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति-गौरव चोपड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया व भाजपा मंडल अध्यक्ष दारासिंह यादव, सभापति नीरज अहीर, कुसुम अशोक जोशी, पार्षदगण किरण शर्मा, रामचंद्र धनगर, आलोक सोनी, योगेश कविश्वर की उपस्थिति में किया गया। नगर पालिका कार्यालय नीमच में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय सीमा नीमच में निवासरत 91 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान निर्माण हेतु स्वीकृत राशि 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार के स्‍वीकृति पत्र अतिथिगणों के हाथों वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगणो ने माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। 
कार्यक्रम को  विधायक परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष खंडेलवाल, नपाध्यक्ष चोपड़ा व मंडल अध्यक्ष दारासिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासहीनों के अपना घर का सपना पूरा हो रहा है। इस अवसर पर अतिथिगणो ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए देश-प्रदेश व नीमच शहर में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। स्वागत भाषण सीएमओ बामनिया ने दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री आवास योजना के 91हितग्राहियो को हितलाभ स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में महिला हितग्राही ग्वालटोली निवासी शायरबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम का संचालन एनयूएलएम प्रभारी प्रवीण आर्य ने किया। आभार राजेश मंगल (पप्पू) ने व्‍यक्‍त किया। कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा, टेकचंद बुनकर, केके व्यास सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण व बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE