नीमच। नगर पालिका नीमच द्वारा 11 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लाईव प्रसारण कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने पहुंच सहभागिता की।
ज्ञातव्य है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के प्रदेश में क्रियान्वयन करने की स्वीकृति दी गई थी। योजनानुसार प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर, निम्न तथा मध्यम आय वर्ग के पात्र हितग्राही परिवारों को योजना के चार घटकों के माध्यम से लाभान्वित करने के लिए 5 वर्शों की योजना अवधि में 10 लाख आवासों का निर्माण किया जायेगा, जिसमें 50 हजार करोड रूपए खर्च होंगे।
लाईव प्रसारण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया, सभापति दारा सिंह यादव, सभापति नीरज अहीर, पार्षद किरण शर्मा, पार्षद योगेश कविश्वर, पार्षद आलोक सोनी, पार्षद रामचंद्र धनगर, पार्षद प्रतिनिधि अशोक जोशी भी उपस्थित थे।