जावद। नगर परिषद जावद के वार्ड क्रमांक 8 के पूर्व पार्षद शाकिर अंसारी आज भी जनसेवा में सक्रिय हैं। रिकॉर्ड मतों से जीतने वाले शाकिर ने अपने कार्यकाल में वार्ड में कई विकास कार्य कराए। हालांकि वर्तमान चुनाव में उन्होंने भाग नहीं लिया, लेकिन वे निरंतर जनसेवा में जुटे हैं।
हाल ही में वार्ड में एक बीमार गाय की सूचना मिलने पर उन्होंने तत्परता दिखाते हुए नगर परिषद सीएमओ, कर्मचारी, पशु चिकित्सक और गोभक्तों को बुलवाकर प्राथमिक उपचार दिलवाया। उनकी इस संवेदनशीलता और सक्रियता की नगर में सराहना हो रही है। नागरिकों का कहना है कि नगर को ऐसे ही जागरूक जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है।