BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<     WEATHER : मध्यप्रदेश में आसमान से आफत की बारिश, 15 से.. <<     उज्जैन जिले के तराना में अखंड भारत संकल्प.. <<     रतलाम में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस,.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2025, 1:20 pm
BIG REPORT : नीमच जिला प्रशासन ने चलाया शासकीय जमीनों के संरक्षण का अभियान, राजस्‍व टीम ने दो गांवों में शासकीय जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्‍त, मौके पर ही दी हिदायत, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में राजस्‍व विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के सरंक्षण एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान का लिए अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत शुक्रवार को मनासा के बरलाई में 10 लाख रूपये मूल्‍य की 0.05 हेक्‍टेयर भूमि एवं ग्राम चेनपुरा में 0.11 हेक्‍टेयर भूमि शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्‍त करवाया गया है। 
इस संबंध में प्रारंभ जानकारी अनुसार कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को जनसुनवाई में अन्नू कुँवर पति गोवर्धन सिंह राजपूत निवासी ग्राम चैनपुरा  द्वारा शिकायत की जा रही थी कि गांव के ही मांगू सिंह पिता भारत सिंह राजपूत द्वारा उसकी जमीन के आगे पक्का निर्माण किया जा रहा है और उसका आने. जाने का रास्ता रोक दिया है। तहसीलदार नीमच ग्रामीण संतोष कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया कि अन्नू कुँवर का रास्ता मुख्य मार्ग से होकर है और चालू है। दोनों पक्ष शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। न्यायालय तहसीलदार नीमच ग्रामीण में प्रकरण दर्ज करके उभयपक्षों की सुनवाई की गई और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर दोनों पक्षों के विरुद्ध बेदखली आदेश जारी कर स्वयं से अतिक्रमण हटाने हेतु समय दिया गया ।परंतु अतिक्रमणकारियों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। इस पर एसडीएम संजीव साहू के मार्गदर्शन तहसीलदार नीमच ग्रामीण संतोष कुमार ने शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम के साथ ही ग्राम पंचायत  के सहयोग से मौके से अतिक्रमण हटाकर ग्राम के बीच स्थित 0.11 हेक्टेयर बहुमूल्य शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया है। 
इस अभियान के तहत एसडीएम मनासा पवन बारिया के निर्देशन में राजस्‍व विभाग की टीम ने शुक्रवार को ग्राम बरलाई में शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाकर , 10 लाख रुपए मूल्य की शासकीय जमीन को कब्‍जे से मुक्‍त करवाया गया।एसडीएम पवन बारिया ने बताया कि तहसीलदार रामपुरा मृगेन्‍द्र सिसोदया एवं राजस्‍व विभाग की टीम ने शुक्रवार को ग्राम बरलाई में जे.सी.बी. की सहायता से0.05हैक्‍टेयर शासकीय जमीन पर कुछ ग्रामीणों द्वारा रोड़ी डालकर किया गया, अवैध कब्‍जा, अतिक्रमण हटाया गया हैं। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन का मूल्य लगभग 10 लाख रुपए है।
उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में शासकीय जमीनों के संरक्षण और रास्ता विवादों के निराकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE