BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2025, 1:57 pm
KHABAR : नपाध्यक्ष जेठानी ने पार्षद देवरानी के वार्ड में किया भूमिपूजन, मिठाई खिलाकर दी बधाई, नेपानगर में पांच परिवारों को मिला पीएम आवास, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। जिले के नेपानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पांच परिवारों को नए घर मिले हैं। नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटील ने वार्ड 23 और 24 में इन मकानों का गृह प्रवेश कराया। साथ ही पांच नए मकानों का भूमिपूजन भी किया।


कार्यक्रम में एक रोचक संयोग रहा कि वार्ड 24 की पार्षद और पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष वैशाली पाटील, वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटील की देवरानी हैं।


हितग्राहियों को मिठाई खिलाकर दी बधाई
कार्यक्रम में इंजीनियर विजय सिंह कुश्वाह, वार्ड 23 की पार्षद पार्वती भिलावेकर के साथ आवास योजना सहायक ज्योति महाजन, विशाल माहौर, मनोज रजाने और सुनिल हल्दिया मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने नए घर पाने वाले परिवारों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।


2.50 लाख रुपए का अनुदान देती है सरकार
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को मकान बनाने के लिए सरकार 2.50 लाख रुपए का अनुदान देती है। नेपानगर में इस योजना से कई परिवार लाभान्वित हो चुके हैं और नए मकानों के भूमिपूजन से यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE