BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<     WEATHER : मध्यप्रदेश में आसमान से आफत की बारिश, 15 से.. <<     उज्जैन जिले के तराना में अखंड भारत संकल्प.. <<     रतलाम में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस,.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2025, 2:08 pm
KHABAR : नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति अवॉर्ड, 17 जुलाई को दिल्ली में होगा सम्मान, स्वच्छता में फाइव स्टार रेटिंग और वॉटर प्लस उपलब्धि मिली, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। नगर निगम को स्वच्छ भारत मिशन के तहत फाइव स्टार रेटिंग, वॉटर प्लस और ओडीएफ प्लस उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार 17 जुलाई को दिल्ली के विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।


यह पहली बार है जब नगर निगम देवास को किसी भी श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर का राष्ट्रपति अवॉर्ड मिलने जा रहा है।


महापौर और विधायक प्रतिनिधि ने दी बधाई
महापौर गीता अग्रवाल ने इस उपलब्धि को नगर निगम के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह देवास शहर के नागरिकों और नगर निगम कर्मचारियों की लगातार मेहनत का परिणाम है।


विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि यह सफलता नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग और सफाई कर्मियों की दिन-रात की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने देवास की जनता को बधाई दी।


स्वच्छ भारत मिशन से मिली पहचान
स्वच्छ भारत मिशन की नोडल अधिकारी रूपा मिश्रा ने देवास नगर निगम को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चिह्नित करने का पत्र भेजा है। बताया गया कि देवास को पहले ही ओडीएफ प्लस की मान्यता मिल चुकी है, और इस वर्ष वाटर प्लस रेटिंग भी हासिल हुई है। अब फाइव स्टार रेटिंग भी मिल गई है।


नगर निगम परिषद के नाम पहला राष्ट्रीय अवॉर्ड
महापौर गीता अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी भी विषय में राष्ट्रपति अवॉर्ड मिलने जा रहा है। उन्होंने पूरी टीम का आभार जताया और कहा कि यह पुरस्कार देवास की जनता और सफाई व्यवस्था में जुड़े हर व्यक्ति की जीत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE