छतरपुर। जमीन पर कब्जा करने की नीयत से चाचा ने भतीजे के साथ की मार-पीट मामला छतरपुर जिला के ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम गहरवार का पीड़ित परिवार ने आज एसपी आफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए ज्ञापन सौंपा पीड़ित ममता सोनी ने बताया कि अपनी पैतृक जमीन पर कृषि कार्य करते हुए अपने बच्चों का पालन पोषण करती है पीड़िता ने बताया कि उसके पति के गुजर जाने के बाद उसके देवर काशी प्रसाद उर्फ पप्पू सोनी,रामचरन उर्फ बुद्धु सोनी उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आए दिन गाली-गलौज और मार-पीट करते हैं पीड़िता ने बताया कि बीते 29 जून को आरोपी काशी प्रसाद सोनी नरसिंह गढ़ पुरवा छतरपुर निवासी अपने तीन अन्य साथियों के साथ फोर व्हीलर कार से गहरवार मेरे घर आए और जमीन छोड़ने और गांव से भाग जाने की धमकी देने लगा जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो हमारे साथ लाठी डंडों से मार-पीट कर दी और घटना कारित कर फरार हो गया हम लोगों द्वारा थाना ईशानगर में एफआईआर दर्ज कराई लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और आरोपी आए दिन जान से मारने की धमकी देते हैं वहीं पीड़िता के पुत्र राजू सोनी ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों ने सिविल लाइन थाना में हम लोगों के खिलाफ षड्यंत्र पूर्वक मार-पीट का झूठा मामला दर्ज करा दिया पीड़ित परिवार के ज्ञापन पर एसपी अगम जैन ने निष्पक्ष जांच और कार्यवाही का आश्वासन दिया है।