BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<     WEATHER : मध्यप्रदेश में आसमान से आफत की बारिश, 15 से.. <<     उज्जैन जिले के तराना में अखंड भारत संकल्प.. <<     रतलाम में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस,.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2025, 2:42 pm
KHABAR : केन नदी पुल का कलेक्टर के निर्देश पर ईई पीडब्ल्यूडी ने किया निरीक्षण स्थिति संतोषजनक, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले में भारी वर्षा के चलते ईई पीडब्ल्यूडी आर. एस. शुक्ला द्वारा केन नदी पर बने छतरपुर से पन्ना जिले को जोड़ने वाले पुल का बाह्रय निरीक्षण किया गया। ईई शुक्ला द्वारा बताया गया कि पुल लगभग 75 वर्ष पुराना है। जो अभी पूर्णतः सुरक्षित है। पुल के रास्ते में पानी भरने से कुछ गड्ढे हो गए थे जिन्हें संबंधित द्वारा ठीक कराया जा रहा है। छतरपुर-बमीठा-पन्ना मार्ग में केन नदी पर बने हुये पुराने पुल की स्थिति संतोषजनक है। इस पुल की लंबाई 425 मीटर है, इसमें 18 मीटर के 21 स्पान है, स्लैब की चौड़ाई 8 मीटर है पुल रा.रा.-39 पर है जो लोक निर्माण विभाग रा.रा. संभाग रीवा के अंतर्गत आता है। पुल के स्लैब पर स्थित डामरीकृत सतह पर कुछ पॉट होल्स निर्मित हुये है। शेष सुपर स्ट्रक्चर में कोई क्षति नहीं है। प्रथम दृष्टया पुल की स्थिति सुरक्षित है। यद्यपि पुल की संपूर्ण जॉच हेतु लोक निर्माण विभाग रा.रा. के मुख्य अभियंता आनंद राणे को कलेक्टर छतरपुर द्वारा अर्धशासकीय पत्र के माध्यम से लेख किया गया है। विभागीय अधिकारी उक्त पुल की सतत निगरानी कर रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE