BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2025, 2:57 pm
KHABAR : भोपाल में लगा प्रधानमंत्री रोजगार मेला, 261 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति-पत्र, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-सेवाभाव व ईमानदारी से काम करें, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। नर्मदा रेलवे क्लब ऑडिटोरियम हबीबगंज में शनिवार को प्रधानमंत्री रोजगार मेला आयोजित किया गया। यहां पश्चिम-मध्य रेलवे भोपाल मंडल ने विभिन्न विभागों में चयनित 261 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। इनमें 201 अभ्यर्थी रेलवे विभाग और 60 अभ्यर्थी अन्य केंद्रीय विभागों (बैंकिंग, सीआईएसएफ, डाक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आदि) से संबंधित थे।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के 51000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित किया और उन्हें सरकारी सेवा में नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। वहीं भोपाल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नियुक्त अभ्यर्थियों को सेवा भावना और ईमानदारी से कार्य करने का संदेश दिया। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार मेला, युवाओं को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर करने वाला प्रभावशाली प्रयास है। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजनों ने भी आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक 30 नियुक्ति-पत्र मुख्य अतिथि द्वारा सौंपे गए, जबकि शेष नियुक्ति-पत्र विभागीय अधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE