इंदौर। एक बगिया मां के नामश् के तहत शनिवार 12 जुलाई को दोपहर 1 बजे से रेवती रेंज पहाड़ी पर 51 हजार से ज्यादा पौधे रोपे जाएंगे। मुख्य अतिथि भूपेंद्र यादव (केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री), मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्यमित्र भार्गव, सामाजिक संगठनों और जनसहयोग के माध्यम से 51 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
यहां पिछले साल 12 जुलाई को 12.65 लाख पौधे रोपकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड का रिकॉर्ड बनाया गया था। इसी कड़ी में आज 51 हजार पौधे रोपकर हरियाली बढ़ाई जाएगी।
उद्यान प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि ष्एक बगिया मां के नामष् अंतर्गत आज 12 जुलाई 2025 को दोपहर 1ः00 बजे से रेवती रेंज पहाड़ी पर मुख्य अतिथि भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, भारत सरकार, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव तथा सामाजिक संगठनों एवं जनसहयोग के माध्यम से 51,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, पर्यावरण प्रेमी, स्वैच्छिक संगठन, स्कूली छात्र, युवा एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे और अपने हाथों से पौधारोपण कर पर्यावरण की सेवा में भागीदारी करेंगे।