BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2025, 4:10 pm
BIG REPORT : नीमच जिले में सीएम राइज स्कूल बसों का संचालन ठप, 40 लाख से अधिक भुगतान अटका, बच्चों को ट्रैक्टर और बाइक से विद्यालय लाने को मजबूर हो रहे अभिभावक, 2100 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रभावित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में सीएम राइज स्कूलों की परिवहन व्यवस्था में संकट गहरा गया है। भुगतान नहीं मिलने के चलते जिले की सभी 35 स्कूल बसों का संचालन लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। बस संचालकों को दो माह से 40 लाख रुपए से अधिक का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उन्होंने बसें चलाना बंद कर दिया है। इस स्थिति से 2107 से अधिक छात्र प्रभावित हो रहे हैं। कई अभिभावक ट्रैक्टर, बाइक या पैदल बच्चों को स्कूल ला रहे हैं। अमावली महल निवासी ओमप्रकाश मेघवाल ट्रैक्टर से अपने और पड़ोसी बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने पर मजबूर हैं। नीमच, मनासा, सिंगोली और जावद के सीएम राइज स्कूलों में यह सेवा पूरी तरह ठप है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने दो वर्ष पूर्व प्रत्येक जिले में 35-35 करोड़ की लागत से आधुनिक सीएम राइज स्कूल स्थापित किए थे, जिन्हें हाल ही में ष्सांदीपनि स्कूलष् नाम दिया गया है। आठ माह पहले 15 किमी की परिधि में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए निरूशुल्क बस सेवा शुरू की गई थी। एक बस पर प्रति माह करीब 47,000 खर्च आता है, जिसमें डीजल, ड्राइवर और स्टाफ का वेतन शामिल है। यह सेवा भोपाल स्थित समाया स्कूल बस ट्रांसपोर्टेशन कंपनी द्वारा 1 फरवरी 2025 से संचालित की जा रही थी। लेकिन कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी के बाद भुगतान प्रक्रिया रुक गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामला उच्च स्तर पर भेजा गया है। अभिभावकों ने शासन से शीघ्र समाधान की मांग की है ताकि बच्चों की शिक्षा बाधित न हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE