BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2025, 4:11 pm
BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट का आरोपी और पेरोल की अवधि, जब हुआ फरार तो उड़ी खाकी की नींद, फिर मुखबिर से मिली ये जानकारी तो राजस्थान के इस गांव में दी दबिश, हत्थे चढ़ा जसराज, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में गठित विशेष पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में पेरोल से फरार चल रहे आरोपी को राजस्थान के बालोतरा जिले से गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई ग्राम केरी में हुई एक आपराधिक घटना की जांच के दौरान की गई, जिसमें संलिप्त फरार आरोपियों की तलाश हेतु टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। इसी क्रम में दिनांक 11 जुलाई 2025 को चीताखेड़ा क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। संदेह के आधार पर उसे रोका गया और पूछताछ में उसने अपना नाम जसराज पिता पीराराम सियाग, उम्र 32 वर्ष, निवासी ओढु, थाना सिंदरी, जिला बालोतरा (राजस्थान) बताया।

पुलिस द्वारा संबंधित थाना सिंदरी से आरोपी की तस्दीक करवाई गई, जिसमें पता चला कि वह थाना नगर, जिला बालोतरा के अपराध क्रमांक 74/2024, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध प्रकरण में पेरोल से फरार चल रहा था।

आरोपी का आपराधिक इतिहास- 
- थाना नाणा, जिला पाली दृ अपराध क्रमांक 103/2018, धारा 8/25 एनडीपीएस एक्ट
- थाना शिव, जिला बाड़मेर दृ अपराध क्रमांक 99/2022, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट
- थाना नगर, जिला बालोतरा दृ अपराध क्रमांक 74/2024, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट

29 जून 2025 से था फरार- 
आरोपी 30 मई से 28 जून 2025 तक पेरोल पर था और 29 जून 2025 से फरार हो गया था। उस पर 25,000 का इनामी घोषित था तथा उसे पूर्व में राजस्थान पुलिस की साईक्लोनर टीम द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तारी और सुपूर्दगी- 
विशेष पुलिस टीम द्वारा आरोपी जसराज को नियमानुसार गिरफ्तार कर सउनि बेजराज, थाना खेड़वा, जिला बाड़मेर (राजस्थान) को विधिवत सुपुर्द किया गया।

सराहनीय कार्य में इनका योगदान-
इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में विशेष पुलिस टीम के सउनि कप्तान सिंह, प्रआर प्रदीप शिंदे, प्रआर सौरभ सिंह, प्रआर प्रकाश सीनम, प्रआर आदित्य गौड़, आरक्षक लखन प्रताप सिंह, आरक्षक कुलदीप सिंह का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्रवाइयाँ मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती प्रदान करती हैं और समाज में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE