BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: तिरंगा फहराने पहुंचीं महिला सरपंच….. <<     KHABAR : उत्सव नहीं, सेवा बनी पहचान, रक्तदान से.. <<     KHABAR : गुरु महिमा हाई स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में.. <<     KHABAR : दतिया में हरियाली तीज पर बर्फ से सजे भगवान.. <<     KHABAR : भक्ति में डूबा नीमच शहर, 31 उपवास की कठिन.. <<     NEWS : तिरंगे की शान में गूंजा कुमावत समाज,.. <<     गुना में जन-विश्वास शिविर: मंत्री गोविंद सिंह.. <<     स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<     WEATHER : मध्यप्रदेश में आसमान से आफत की बारिश, 15 से.. <<     उज्जैन जिले के तराना में अखंड भारत संकल्प.. <<     रतलाम में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस,.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2025, 4:23 pm
KHABAR : रतलाम में 194 को दिए जॉब लेटर, केंद्रीय मंत्री बोले- रोजगार मेला युवाओं को बनाएगा सशक्त, पीएम का लाइव प्रसारण देखा, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केंद्र सरकार के 16वें रोजगार मेला में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति के जॉब लेटर बांटें। रतलाम में भी रेलवे के सांस्कृतिक सभागृह में रोजगार मेले का आयोजन हुआ।


कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार मुख्‍य रूप से मौजूद रहे।


प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप, क्षेत्रीय सांसद अनिता नागरसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, डीआरएम अश्वनी कुमार समेत रतलाम रेल मंडल कार्यालय के अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।


लाइव प्रसारण देखा
दिल्ली से पीएम के संबोधन का लाइव प्रसारण वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए रतलाम में दिखाया गया। पीएम ने कहा कि युवाओं का सामर्थ्य हमारे भारत के भविष्य के लिए सबसे बड़ी पूंजी और गारंटी है। हमारी सरकार इस पूंजी को समृद्धि का सूत्र बनाने में जुटी है।


कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक पहल है। रोजगार मेला युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


194 को दिए जॉब लेटर
केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में रतलाम में रोजगार मेले में कुल 194 नवीन चयनित अभ्‍यर्थियों को जॉब लेटर बांटे गए। जिसमें रेलवे के 146, आईआईटी इंदौर के 15, पोस्‍ट ऑफिस के 22 एवं सेंट्रल बैंक के 11 अभ्‍यर्थी शामिल हैं।


47 स्थानों पर हुआ आयोजन
केंद्र सरकार द्वारा 16वां रोजगार मेला देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया। नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में हो रही हैं। देश भर से चुने गए नए कर्मचारी रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सहित अन्य विभागों और मंत्रालयों में शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE