BREAKING NEWS
KHABAR : मोहर्रम पर मुस्लिम युवाओं की इंसानियत की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मेघों ने खोला खजाना,झमाझम बारिश,.. <<     KHABAR : विद्या कुंज स्कूल के स्टोर रूम में आग,.. <<     NEWS : नशा मुक्ति केंद्र में विधिक जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी में एसबीआई से 1266 करोड़ का फ्रॉड, ईडी की.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत निकली.. <<     NEWS : पाराशर समाज ने राव जी के पुत्र के विवाह में.. <<     NEWS : निर्जला एकादशी पर माली समाज ने राहगीरों को.. <<     NEWS : वेदपीठ पर सजा गुरु ग्रंथ साहिब का दीवान,.. <<     बड़वानी के पिपलुद में मौत के बाद बवाल, अवैध.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम कनावटी और छुट्टियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम की 9वीं रात गूंजे.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : हनुमंत्या व्यास में पेयजल समस्या का.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई,लखनऊ अग्निकांड के.. <<     शाजापुर केंद्रीय विद्यालय में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 11:41 am
KHABAR : इंदौर में कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन, गड्‌ढों पर बैठकर गाए भजन, भाजपा नगर निगम परिषद और अधिकारियों को सद्बुद्धि देने की बात, पढे़ खबर  

Share On:-

इंदौर में सोमवार हुई बारिश के साथ ही जलजमाव की स्थिति बनने लगी है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर भी आने लगे हैं। ऐसे में आज कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने मंगलवार को खजराना चौराहे की सर्विस रोड पर गड्ढों में बैठकर भजन किए। उनका कहना था कि यह प्रदर्शन भाजपा नगर निगम परिषद और अधिकारियों को सद्बुद्धि देने के लिए किया गया है।


शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शहर भर में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और इनमें पानी भरा हुआ है। इंदौर महापौर और नगर निगम का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह प्रदर्शन किया गया। उनका कहना था कि भाजपा शासित निगम परिषद और अधिकारी कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं, उन्हें जगाने और सद्बुद्धि देने के लिए यह कदम उठाया गया है।


यादव ने कहा कि शहर की बदहाल सड़कें एक बड़ी समस्या बन चुकी हैं। कहीं ड्रेनेज लाइन बिछाने के लिए, तो कहीं नर्मदा लाइन के नाम पर सड़कें खुदी पड़ी हैं। जब देश के सबसे स्वच्छ शहर में बाहर से आने वाले मेहमान इन टूटी-फूटी सड़कों को देखते हैं, तो इंदौर की छवि धूमिल होती है।


गड्ढे इतने गहरे हैं कि वहां चलना मुश्किल हो गया है और वाहन चालकों के लिए यह दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। कई जगह गड्ढों में कीचड़ है, तो कई जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं। इससे उड़ने वाली धूल से लोगों को परेशानी हो रही है।


स्वच्छता में इंदौर नंबर वन, गड्ढों में जीरो
यादव ने कहा कि स्वच्छता में भले ही इंदौर नंबर वन हो, लेकिन गड्ढों के मामले में इंदौर जीरो है। उन्होंने बताया कि पालदा चौराहा से नायता मुंडला आरटीओ रोड तक हर साल डामरीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन बारिश आते ही सड़क फिर कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती है।


न्ययानगर और महालक्ष्मी नगर सहित 50 से अधिक कॉलोनियों की सड़कों पर भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। कई जगहों पर ड्रेनेज लाइन का पानी भी बहकर सड़कों पर जमा हो रहा है।


ष्मोटी चमड़ी के निगम अफसरष्
देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अफसरों को आम जनता के दर्द की कोई परवाह नहीं है। भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर और निगम आयुक्त भी जनता की चिंता नहीं करते। केवल खाना पूर्ती के नाम पर पेचवर्क किया जाता है, जो ज्यादा समय तक नहीं टिकता। कई बैठकों के बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकलता, अफसर केवल बैठकों के बाद कुंभकरण की नींद में चले जाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE