नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी कल दिनांक 25.07.2025 (शुक्रवार) को एलटी लाईन पर कार्य करेगी। इस कार्य के चलते संबंधितों क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बाधित की जाएगी।

सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 25.07.2025 (शुक्रवार) एलटी लाईन पर कार्य होने से एलटी लाईन का विद्युत प्रदाय प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक बंद रहेगा। एलटी लाईन बंद रहने से गोमाबाई रोड़, आयकर आफिस आदी क्षेत्र प्रभावित रहेगा। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।
