BREAKING NEWS
NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परदेसीपुरा में पहली बार बना सीसी रोड और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष राशि की पूरी होगी मनोकामना, कुंभ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2025, 5:16 pm
KHABAR : खाद वितरण में गड़बड़ी, पांढुर्णा में विधायक ने किसानों के साथ किया चक्काजाम, सरकार पर लगाए ये आरोप, अलीराजपुर में लाइन में खड़े किसान का हाथ टूटा, पढे़ खबर

Share On:-

पांढुर्णा। मध्यप्रदेश के कई जिलों में खाद की किल्लत और वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही है। इसी कड़ी में पांढुर्णा जिले में खाद वितरण में अनियमितताओं और नहीं मिलने की शिकायतों को लेकर विधायक निलेश उइके ने जनपद उपाध्यक्ष ईश्वर वाड़ीवा और किसानों के साथ सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।


खाद वितरण को लेकर अनियमितता
जिले के मैनीखापा क्षेत्र में खाद वितरण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का खुलासा जनपद उपाध्यक्ष ईश्वर वाड़ीवा ने किया है। इसी को लेकर विधायक निलेश उइके स्वयं मौके पर पहुंचे और किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही है। खाद जैसी मूलभूत आवश्यकता से उन्हें वंचित रखा जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला किसान, बुजुर्ग व युवा मौजूद रहे।


खाद लेने लाइन में लगे किसान का हाथ टूटा
सुनील जोशी, अलीराजपुर। जिले के जोबट में किसान खाद के लिए सुबह 7 बजे पहले से कतार में लग गए थे। जब खाद बंटना शुरू होते ही धक्का मुक्की हुई और किसान धूम सिंह कलेश ग्राम पंचायत सेवरिया गिर गया। ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने एक्सरे के बाद उनके हाथ में फैक्चर बताया है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घायल धूम सिंह ने बताया कि वह पिछले 8 दिनों से खाद लेने आ रहा है और उसे खाद नहीं मिल रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE