सेगांव। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध विस्फोट पदार्थ क्रय विक्रय एवं भंडारण पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा व अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), शकुंतला रुहल व समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य मे थाना ऊन पुलिस टीम द्वारा खरगोन से जुलवानिया रोड डाबर फाटा के पास जय माता दी फायर वर्क्स ग्राम सिकंदरपुरा में अवैध रुप से अर्धनिर्मित सुतली बम, सुतली विनिर्माण मे उपयोग होने वाली सामग्री किमती करीबन 450000/- (चार लाख पचास हजार रुपये ) को जप्त कर कार्यवाही की गई है।