BREAKING NEWS
उज्जैन में स्कूल शिफ्टिंग पर भड़की छात्राएं,.. <<     KHABAR : पानी में लहराया तिरंगा, सड़कों पर उमड़ा.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया.. <<     KHABAR : मुरैना में धूमधाम से मनाया गया 80वां.. <<     महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली.. <<     BIG NEWS : मानसून में झरनों से निखरी एमपी की.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने दी.. <<     उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल का.. <<     मनासा थाने में तिरंगे रंगों की सजावट, नशा.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रगान की गूंज से सराबोर हुआ.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच_ नगर पालिका में शान से लहराया.. <<     KHABAR : सरवानिया नगर परिषद में शान से लहराया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 7:19 pm
KHABAR : कलेक्टर नेहा मीणा ने की स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के द्वारा सोमवार को 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन डीआरपी लाईन के ग्राउन्ड पर आयोजित किया जायेगा।
कलेक्टर नेहा मीना ने निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय रूप से कार्यक्रम आयोजित करने हेतु सभी विभाग अपने दायित्वों का समुचित रूप से निर्वहन करें, वर्षा ऋतु होने से वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कार्यक्रम स्थल पर स्कूली छात्र-छात्राओं की व्यवस्थित रूप से बैठक व्यवस्था की जाए।
कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए कि मैदान स्थल की साफ-सफाई, बास बल्ली, मंच सज्जा, प्रवेश द्वार, पार्किंग की व्यवस्था, परेड ग्राउड का ट्रैक, राष्ट्रीय ध्वज को जवाबदारी पूर्ण झण्डा संहिता का पालन करते हुए व्यवस्था करे, राष्ट्रीय गान पुलिस बैण्ड एवं स्कूली छात्र-छात्राओं की व्यवस्था की जाए, समारोह स्थल पर बिजली, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं की बेहतर बैठने की व्यवस्था, परेड निरीक्षण हेतु वाहन की व्यवस्था, साउड सिस्टम, टैन्ट कुर्सी, कानून व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, अतिथियों की स्वागत की व्यवस्था, निमंत्रण कार्ड की व्यवस्था, सभी शासकीय भवनों पर रोशनी, परेड कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरूस्कार की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा आदि की उचित व्यवस्था की जिम्मेदारी विभिन्न विभागों को सौंपी गयी।
15 अगस्त 2025 को आयोजित समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हो इस हेतु बैठक में रूपरेखा निर्धारित कर विभागवार सबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित करने की जिम्मेदारी सौपी गई, कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबध में आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE