BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2025, 2:24 pm
KHABAR : खाकी की ड्यूटी में इंसानियत भी जिंदा, घायल चोर को पीठ पर लाद अस्पताल पहुंचे टीआई तहजीब काजी, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। जिले के कन्नौद में सोमवार तड़के खाकी ने इंसानियत की मिसाल पेश की। चोरी की वारदात करने आए आरोपी के खेत मे भागने के दौरान करंट की चपेट में आने से गिरोह के सरगना की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। ऐसे कठिन हालात में कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए घायल आरोपी को अपनी पीठ पर लादकर करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया और तुरंत अस्पताल भिजवाया।


पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने बताया कि घटना कन्नौद थाना क्षेत्र की है। यहां एक कॉलोनी में चार बदमाश एक मकान में घुसे थे। मकान मालिक और कॉलोनीवासियों की सतर्कता से बदमाश भाग निकले और इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस के डर से भागते समय आरोपी खेत में लगे करंट के तारों की चपेट में आ गए। सरगना शंकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी राजू घायल हो गया। जिसे थाना प्रभारी ने मानवता के नाते पीठ पर लादकर अस्पताल पहुंचाया। जहा उसकी स्थिति अभी सामान्य है। थाना प्रभारी कन्नौज तहज़ीब काजी के इस मानवीय कार्य कि हम सराहना करते हैं।


टीआई तहजीब काजी की इस इंसानियत भरी पहल की जिलेभर में सराहना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनके इस मानवीय कार्य के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।


घायल आरोपी राजू भी थाना प्रभारी की इंसानियत देखकर भावुक हो गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उनका गिरोह राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों में सक्रिय रहा है। साथ ही देवास, कन्नौद, खातेगांव और हाटपीपल्या क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE