BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2025, 11:31 am
KHABAR : सोयाबीन फसल पर पीला मोजेक का प्रकोप, 100 एकड़ में फैला संक्रमण, किसान ने 8 एकड़ फसल पर चलाया रोटावेटर, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के झिरन्या क्षेत्र में किसान सोयाबीन की फसल खराब होने से परेशान हैं। फसल में पीला मोजेक वायरस के कारण पौधे सड़ने लगे हैं। फसलों में बीमारी फैलने पर किसान खुद अपनी फसल को नष्ट कर रहे हैं।


डेहरिया गांव में किसान चमार सिंह तड़ोले ने भी खेत में जुताई कर फसल नष्ट कर दी। तड़ोले ने 8 एकड़ जमीन किराए पर ली थी, जिसमें सोयाबीन की फसल लगाई थी।


इन इलाकों में भी असर
क्षेत्र में डेहरिया के साथ मारुगढ़, शाहपुरा, चैनपुर, राजपुरा सहित आसपास के कई गांवों में यह समस्या फैली हुई है। अनुमान के मुताबिक 100 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फसल को नुकसान पहुंचा है।


कृषि विस्तार अधिकारी बीएल डावर और आयुषी गंगराड़े के अनुसार पोटेशियम की कमी और पीला मोजेक वायरस के कारण फसल पीली पड़कर खराब होती है।


प्रभावित किसानों ने फसल का सर्वे कर मुआवजे की मांग की है। फसल बीमा कराने वाले किसानों को राहत मिल सकेगी। कृषि विभाग की जांच टीम प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE