BREAKING NEWS
REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2025, 5:43 pm
NEWS : हाईवे पर डकैती का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कब्जे से बरामद की लूटी गई 32 हजार रूपये की राशि, घटना में प्रयुक्त कार व बाइक को भी किया जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गत वर्ष अक्टूबर माह में भादसोड़ा थाना क्षेत्र में बैंक व अन्य कंपनियों के वितरक द्वारा एकत्र किए गए नगद रुपयों की हाईवे पर डकैती करने के मामले में भादसोड़ा थाना पुलिस ने वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी हुई राशि 32 हजार रुपये बरामद किये हैं। मामले में पहले 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार लाख रुपये बरामद कर घटना में प्रयुक्त कार व बाईक को जब्त किया था।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गत वर्ष 2 अक्टूबर को रमेश चन्द्र पुत्र प्रभुलाल मेनारिया उम्र 41 साल निवासी नपानीया थाना भादसोडा से विभिन्न बैंक व कंपनियों से एकत्रित किये गए कलेक्शन के 6 लाख 15 हजार रुपयों से भरा बेग को कार व मोटर साईकिल से आये कुछ बदमाशों में लूट लिया था। जिस पर पुलिस ने अनुसंधान करते हुए 07 बदमाशों गुलजार हुसैन, पुरूषोतम उर्फ मोगा धाकड़, दीपक वैष्णव, दिनेश उर्फ बबलू मीणा, कन्हैयालाल उर्फ काना मीणा, सलमान व नरेश मेघवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 लाख रुपये बरामद कर एक कार व बाईक को जब्त किया था। उसी घटना में वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
तलाशी के दौरान एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर अनील शर्मा के सुपरविजन मे उक्त प्रकरण मे वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु थानाधिकारी भादसौड़ा महेद्र सिंह उ.नि. के नेतृत्व मे हैड कानि. सुरेन्द्र सिंह, कानि. विरेन्द्र सिंह, सुशील कुमार व रतन लाल द्वारा हाईवे लुट के प्रकरण मे वांछित आरोपी हर्षित उर्फ हरिश नाथ पुत्र प्रभुनाथ योगी निवासी मंगलवाड थाना मंगलवाड जिला चितौडगढ को गिरफतार किया जाकर अनुसंधान किया गया एंव आरोपी से डकैती की राशी 32 हजार रूपये बरामद किये। सभी आरोपियों से अब तक कुल 4 लाख 32 हजार रूपये बरामद किये जा चुके है, जिनसे अनुसंधान जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी एंव बरामदगी मे कानि. रतन लाल व विरेन्द्र सिंह की सराहनिय भुमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE