तराना। तराना नगर आगामी त्योहारों के मद्देनजर तराना थाना पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार गण, अनुविभागीय अधिकारी ब्रजेश शक्सेना तहसीलदार टीना मालवीय, एसडीओपी भविष्य भास्कर, थाना प्रभारी आर एन एस भदौरिया, मुख्य नगर परिषद अधिकारी वीरेंद्र मेहता उपस्थित थे, आयोजन में गणेश चतुर्थी, तेजादशमी, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी, ईद मिलादुन्नबी, सहित आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर बार अध्यक्ष महेश जोशी पत्रकार सुभाष जोशी, राष्ट्रीय बजरंगदल के जिलाध्यक्ष मुकेश पाटीदार, सदर अकबऱ जागीरदार,प्रेस क्लब अध्यक्ष अर्पित बोडाना, प्रेस क्लब सचिव कल्याण सिंह तोमर, पत्रकार शेखर कुशवाह, विकास कसेरा, आनंद परमार, आयोजक़ मंडल की और से प्रदीप बोड़ाना सहित नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।