मंदसौर। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर तत्कालीन एसपी अभिषेक आनंद ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश गृह विभाग ने गत गुरुवार देर रात 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की थी। इसमें मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद का स्थानांतरण सेनानी प्रथम वाहिनी विसबल, इंदौर किया गया है, जबकि मंदसौर जिले की कमान विनोद कुमार मीणा को सौंपी गई है।