BREAKING NEWS
NEWS : हरियाली अमावस्या पर दादा भैरवनाथ और मसान.. <<     उज्जैन में घोड़ों पर सवार होकर निकली तिरंगा.. <<     KHABAR : एमपी के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज.. <<     VIDEO NEWS: अकीदत और भाईचारे से सजा सैलानी बाबा का.. <<     VIDEO NEWS: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां.. <<     BIG NEWS: नीमच के भाटखेड़ा फंटे पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन, कथित लव.. <<     BIG NEWS : गृह जिले में ध्वजारोहण नहीं कर पाएंगे.. <<     VIDEO NEWS: रोटरी क्लब नीमच के सौजन्य से छात्राओं का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में जमीन विवाद को लेकर एसपी ऑफिस.. <<     REPORT : सेहत संकल्प’ के तहत छात्राओं के लिए.. <<     कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे, छात्र-छात्राओं.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत.. <<     भैसावद में 4-5 साल से टूटी रपट से किसान परेशान,.. <<     KHABAR : खबर का असर- जलभराव पर जागी नगर सरकार, वार्ड.. <<     शिवपुरी के खनियाधाना में गूंजा देशभक्ति का.. <<     KHABAR : नेशनल सैलून डे पर मालवा रीजन हेयर एंड.. <<     KHABAR : करनाखेड़ी में बहेगी भक्ति की ज्ञान गंगा, 7.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2025, 12:09 pm
KHABAR : पीएम आवास योजना की राशि लेकर नहीं बनाए मकान, छिंदवाड़ा में 28 हितग्राहियों की पेशी, 17 हितग्राही नहीं पहुंचे, कुर्की की प्रक्रिया शुरू, पढे़ खबर 

Share On:-

छिंदवाड़ा। पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत राशि लेने के बाद भी मकान निर्माण न करने वाले हितग्राहियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को 28 हितग्राहियों को तहसील कार्यालय में पेश होने के लिए बुलाया गया, जिसमें कई अनुपस्थित रहे। अब नगर निगम ने अनुपस्थित हितग्राहियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है।


कुछ ने लौटाई राशि, कुछ को दिया गया समय
पेशी के दौरान एक हितग्राही ने पूरी राशि वापस कर दी, जबकि दो हितग्राहियों ने अपने खातों में पूरी राशि होने की जानकारी दी और लौटाने के लिए आवेदन भी दिया। इसके अलावा 8 हितग्राही पेश हुए, जिन्हें राशि वापसी के लिए 7 दिन का समय दिया गया है।


17 हितग्राही नहीं पहुंचे, कुर्की की प्रक्रिया शुरू
इस कार्यवाही में 17 हितग्राही अनुपस्थित रहे। तहसील कार्यालय ने इन सभी के चल-अचल संपत्ति का ब्योरा एकत्रित कर लिया है और अब उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस दौरान नगर निगम की ओर से लोकेश शर्मा और पूनम मालवीय उपस्थित रहे, जबकि तहसील कार्यालय ने अनुपस्थित हितग्राहियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही के आदेश दिए।


106 हितग्राहियों पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
इससे पहले नगर निगम द्वारा आवास योजना के बीएलसी घटक के तहत 106 हितग्राहियों के विरुद्ध राजस्व वसूली प्रमाणपत्र (आर आर सी) जारी कर सख्त कार्रवाई की जा चुकी है। अब यह कार्रवाई क्रमबद्ध रूप से आगे बढ़ रही है।


नगर निगम की सख्त चेतावनी
नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। जिन हितग्राहियों ने राशि ली है, उन्हें समय पर मकान निर्माण कार्य पूरा करना होगा, अन्यथा संपत्ति कुर्क कर वसूली की जाएगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE