BREAKING NEWS
NEWS : हरियाली अमावस्या पर दादा भैरवनाथ और मसान.. <<     उज्जैन में घोड़ों पर सवार होकर निकली तिरंगा.. <<     KHABAR : एमपी के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज.. <<     VIDEO NEWS: अकीदत और भाईचारे से सजा सैलानी बाबा का.. <<     VIDEO NEWS: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां.. <<     BIG NEWS: नीमच के भाटखेड़ा फंटे पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन, कथित लव.. <<     BIG NEWS : गृह जिले में ध्वजारोहण नहीं कर पाएंगे.. <<     VIDEO NEWS: रोटरी क्लब नीमच के सौजन्य से छात्राओं का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में जमीन विवाद को लेकर एसपी ऑफिस.. <<     REPORT : सेहत संकल्प’ के तहत छात्राओं के लिए.. <<     कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे, छात्र-छात्राओं.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत.. <<     भैसावद में 4-5 साल से टूटी रपट से किसान परेशान,.. <<     KHABAR : खबर का असर- जलभराव पर जागी नगर सरकार, वार्ड.. <<     शिवपुरी के खनियाधाना में गूंजा देशभक्ति का.. <<     KHABAR : नेशनल सैलून डे पर मालवा रीजन हेयर एंड.. <<     KHABAR : करनाखेड़ी में बहेगी भक्ति की ज्ञान गंगा, 7.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2025, 12:31 pm
KHABAR : कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के बयान का विरोध, महिलाओं ने पीसीसी चीफ पटवारी का पुतला जलाया, बोलीं-कांग्रेस का राजनीतिक विनाश तय, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के उस बयान पर सियासी बवाल मच गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि “मध्यप्रदेश की महिलाएं देश में सबसे ज्यादा शराब पीती हैं । इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने विरोध दर्ज कराते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।


मंगलवार रात सागर के नमक मंडी चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा ने पटवारी का पुतला फूंका और नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने किया। बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर मौजूद रहीं।


जिला अध्यक्ष बोलीं- पवित्र तीज पर महिलाओं का अपमान
प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने कहा कि जब महिलाएं हरतालिका तीज जैसे पवित्र पर्व पर उपवास रखकर अखंड साधना में लीन थीं, उस समय कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान बेहद अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं रानी पद्मावती जैसी वीरांगनाओं की परंपरा से जुड़ी हैं, जो बलिदान और सम्मान की प्रतीक हैं। पटवारी का यह बयान पूरी मातृशक्ति का अपमान है।


कांग्रेस को महिलाओं का सशक्तिकरण रास नहीं आ रहा
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही हैं। महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, यही कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रहा। इसलिए वे इस तरह के बयान देकर महिलाओं को अपमानित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस की “कुसंस्कारी सोच“ का परिणाम बताया।


प्रदर्शन में शामिल महिला नेताओं ने कांग्रेस को चेताते हुए कहा कि “नारी नशा नहीं करती, लेकिन जब अपमान सहन नहीं होता तो दुष्टों का नाश जरूर कर देती है।“
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक पतन अब तय है, और इस तरह के बयान इसकी गति को और तेज करेंगे।


प्रदर्शन में शामिल रहीं कई महिला कार्यकर्ता
विरोध प्रदर्शन में सुषमा यादव, नेहा जैन, स्नेहलता साहू, रश्मि कुशवाहा, जयश्री रैकवार, प्रमिला मौर्य, मंजू केशरवानी, प्रीति केशरवानी, मालती पवार, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और भाजपा पदाधिकारी शामिल रहीं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE