खरगोन। जिले के मंडलेश्वर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पर्यावरण कानून और पर्यावरण हास एवं प्रदूषण पर प्रभाव विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश अखिलेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने प्रेरक उद्बोधन में प्रधान जिला न्यायाधीश ने प्रतिभागियों से पर्यावरण कानूनों को जानकर उनके अनुसार पर्यावरण संरक्षण करने की बात कही।विशेष अतिथियों में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पंकज सिंह माहेश्वरी, विशेष न्यायाधीश मसूद एहमद खान जिला न्यायधीश राजकुमार चौहान जिला न्यायाधीश दीपक चौधरी न्यायाधीश मोहित बड़के न्यायाधीश शिवांगनी भट्ट शामिल थे। सचिव एवं वरिष्ठ खंड न्यायाधीश प्रीति जैन ने स्वागत भाषण के दौरान कार्यशाला के विषय पर प्रकाश डाला।कार्यशाला में पर्यावरण विशेषज्ञ एवं सेवा निवृत क्षेत्रीय अधिकारी मध्य प्रदेश पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल डॉ अविनाश चंद्र करेरा ने पर्यावरण से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी देते हुए बताया कि हमारे देश में प्रचलित कानूनों के बारे में जागरूकता नहीं है।किस विभाग के पास क्या अधिकार है यह भी कभी कभी स्पष्ट नहीं हो पाता है।आपने स्वास्थ्य विभाग द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल के लिए क्या करना चाहिए इसकी विस्तार से जानकारी दी नगर परिषद द्वारा कचरा निपटाने के दौरान क्या सावधानिया रखना जरूरी होता है उस पर भी जानकारी साझा की।
कार्यशाला में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्वेता शुक्ल, फॉरेस्ट रेंजर विमला मुवेल, जिला उद्योग केंद्र खरगोन के सहायक संचालक यश गुप्ता नगर परिषद मंडलेश्वर के सी एम ओ संजय रावल उपयंत्री आरती मंडलोई डॉ मोईज बवाहिर जिला बार अध्यक्ष विजय जोशी डिप्टी चीफ रूपेश शर्मा रामदास शर्मा मनीष शर्मा मराल कंपनी से भूपेंद्र सिंह मंडलोई अधिवक्ता पी एल वी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।आभार असिस्टेंट निशा कौशल ने माना।