BREAKING NEWS
BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : वर्षाकाल से पहले प्रशासन सतर्क,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क में चीता मित्रों से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमओ दुर्गा बामनिया का सफाई व्यवस्था पर.. <<     KHABAR : गंदे पानी और पेयजल शिकायतों पर सख्त हुईं.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला देवी बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस का.. <<     दतिया में हत्याकांड को लेकर विरोध, कुशवाह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित परिचर्चा.. <<     BIG NEWS : एमपी सहकारिता चुनाव, कांग्रेस ने अरुण.. <<     KHABAR : विशाल कुशवाहा हत्याकांड मामले में क्रॉस.. <<     BIG NEWS : सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तक नीमच की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती.. <<     KHABAR : राजस्व महा अभियान- धनेरियाकला में लगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2025, 4:17 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने की स्‍वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, बोले- सभी स्‍वरोजगारमूलक योजनाओं में अक्‍टूबर अंत तक हितलाभ वितरण सुनिश्चित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में स्‍वरोजगार योजनाओं से जुडे विभागों के अधिकारियों की बैठक सम्‍पन्‍न हुई। बैठक में कलेक्‍टर ने विभागवार विभिन्‍न स्‍वरोजगार योजनाओं के तहत बैंकवार लक्ष्‍य, बैंकों को प्रस्‍तुतप्रकरण, बैंकों द्वारा स्‍वीकृत प्रकरण, एवं हितग्राहियों को हितलाभ वितरण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं शहरी विकास परियोजना अधिकारी पराग जैन, महा प्रबंधक उद्योग योगिता भटनागर, एलडीएम शितांशु शेखर, जिला प्रबंधक एन.आर.एल.एम. शम्‍भु मईड़ा सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना की समीक्षा में निर्देश दिए, कि योजना के तहत दिसम्‍बर अंत तक पांच हजार स्‍ट्रीट वेण्‍डरों को लाभांवित करवाया जाए। जिले में जितने भी पात्र स्‍ट्रीट वेण्‍डर है, उन सभी को पीएम स्‍वनिधि योजना से लाभांवित करवाए। एन.आर.एल.एम.की समीक्षा में कलेक्‍टर ने एक माह में 400 स्‍व सहायता समूह को सी.सी.एल.राशि जारी करवाने के निर्देश परियोजना अधिकारी एन.आर.एल.एम.को दिए। साथ ही पीएम मुद्रा योजना में 15 अक्‍टूबर तक 400 हितग्राहियों के प्रकरण तैयार कर स्‍वीकृति के लिए बैंक शाखाओं को प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी एन.आर.एल.एम. जिला परियोजना अधिकारी को दिए।

कलेक्‍टर ने घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु समुदाय के बैंकों को प्रस्‍तुत सभी तीस प्रकरणों में 5 अक्‍टूबर तक स्‍वीकृति एवं ऋण वितरण करवाने के निर्देश एल.डी.एल. नीमच को दिए। साथ ही जनजातिय कार्य विभाग द्वारा संचालित संत रविदास स्‍वरोजगार योजना, डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर स्‍वरोजगार योजनाव विभाग की अन्‍य स्‍वरोजगार योजनाओं में 5 अक्‍टूबर तक शतप्रतिशत प्रकरणों में ऋण वितरण सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने एलडीएम को निर्देशित किया, कि बैंको में स्‍वीकृति के लिए पी.एम.एफ.ई.योजना के तहत प्रस्‍तुत किए गये सभी 124 प्रकरणों में स्‍वीकृति जारी करवाएं और 80 प्रकरणों में अक्‍टूबर अंत तक हितग्राहियों को हितलाभ वितरण सुनिश्चित करवाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE