नीमच। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2025 को कलेक्टर हिमांशु चंद्रा व्दारा ड्राय डे घोषित किया गया है। नीमच जिले में 2 अक्टूबर 2025 को जिले की सभी देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा दुकाने बंद रखी जाएगी तथा मदिरा का क्रय विक्रय पूर्णतः बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।