नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किसानों के लिए दीपावली पर्व पर विशेष उपहार स्वरूप राहत राशि प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मौसम की मार और फसलों में बीमारी से प्रभावित किसानों के लिए यह राहत राशि अति आवश्यक थी।
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 अक्टूबर को सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों को राहत राशि वितरित करने की घोषणा की है। किसान भाई अब इस पहल से लाभान्वित होकर खुशी-खुशी दीपावली का पर्व मना सकेंगे। यह कदम सरकार की किसान हितैषी नीति और किसानों के उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।