BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेरा युवा भारत और आयुष विभाग ने दिया योग.. <<     KHABAR : कल थिरकेगा माहेश्वरी भवन, होगा डांसिंग.. <<     BIG REPORT : नीट पुनर्परीक्षा में सुरक्षा का अभेद्य.. <<     देवास में सीजिंग ऑफिस पर पत्थरबाजी, CCTV फुटेज.. <<     नीमच में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रोटोकॉल जाजू.. <<     बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम बोलिया और सुबह का.. <<     KHABAR : करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, परिजनों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का.. <<     KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : मंदसौर में सांसद, कलेक्टर और हजारों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2025, 5:51 pm
KHABAR : नयागांव में महिला ने बच्चों को जातिसूचक गालियां देने और धमकाने का लगाया आरोप, एसपी और अजाक थाने में की शिकायत, सुरक्षा और एफआईआर की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के नयागांव क्षेत्र में अनुसूचित जाति (खटीक) समुदाय की एक महिला ने अपने नाबालिग बच्चों के साथ जातिसूचक अपमान और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय और अजाक थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

फरियादिया निर्मला खटीक ने सोमवार को एसपी कार्यालय में दिए आवेदन में बताया कि उनके दो नाबालिग बच्चे स्कूल बस स्टैंड पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे, तभी तुलसीराम खारोल, ललित और कमलेश मकवाना ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने बच्चों के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए जातिसूचक गालियां दीं और धमकी दी कि “इनके पिता के साथ-साथ बच्चों को भी देख लेंगे।”

घटना 27 अक्टूबर 2025 की बताई जा रही है। बताया गया है कि विवाद दुकान और सब्जी का ठेला लगाने को लेकर उत्पन्न हुआ था।

महिला ने अपने आवेदन में कहा है कि आरोपियों से परिवार की जानमाल को खतरा है। उन्होंने पुलिस से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

इस प्रकरण में चेतन राठौर ने भी अजाक थाने में तुलसीराम खारोल और उसके साथियों के विरुद्ध अलग से आवेदन प्रस्तुत किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और प्राप्त आवेदन के आधार पर उचित कार्रवाई की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE