BREAKING NEWS
BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, 228.. <<     खरगोन में प्राकृतिक खेती पर महा-मंथन, सीता.. <<     कालापीपल पुलिस की बड़ी कामयाबी, किसानों से.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NEWS : तेरापंथ युवक परिषद का निर्विरोध चुनाव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए कल.. <<     NEWS : बिछोर के रूद्रप्रताप ने शूटिंग में रचा.. <<     NEWS : महेश नवमी पर्व पर 6 दिवसीय क्रिकेट.. <<     NEWS : विश्व योग दिवस पर वंडर सीमेंट के आरके नगर.. <<     महाकाल मंदिर में सीएम मोहन यादव और मनोहर लाल.. <<     उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की महा-तैयारियां.. <<     BIG NEWS : सालरमाला हत्याकांड में उबाल, ज्ञानीबाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2025, 1:18 pm
KHABAR : शहरी क्षेत्र में वार्ड स्‍तर पर एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत स्‍तर पर हेल्‍प डेस्‍क बनाए, कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह ने कहा- बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को फार्म वितरण का कार्य आज ही पूर्ण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य जारी है। कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह ने कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य प्रगति की समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्‍त दलीप कुमार, अपर कलेक्‍टर शोभाराम सोलंकी, एसडीएम देवास आनंद मालवीय, एसडीएम बागली शिवम यादव, एसडीएम टोंकखुर्द संजीव सक्‍सेना, एसडीएम सोनकच्‍छ प्रिया चंद्रावत, एसडीएम खातेगांव प्रवीण प्रजापति, डिप्‍टी कलेक्‍टर अभिषेक शर्मा सहित अन्‍य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।   

बैठक में कलेक्‍टर सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिये कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को फार्म विरतण का कार्य आज ही पूर्ण करें। उन्‍होंने निर्देश दिये बीएलओ पोलिंगवाइज वॉट्सएप ग्रुप बना लें, जिसमें ईआरओ, एईआरओ एवं मततदाओं को जोड़े ताकि लगातार मॉनिटरिंग होती रहे। कोई भी पात्र मतदाता छुटना नहीं चाहिए। उन्‍होंने निर्देश दिये कि जिले में क‍हीं से भी यह शिकायत नहीं आना चाहिए कि उन्‍हें फार्म नहीं मिला। शहरी क्षेत्र में वार्ड स्‍तर पर एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत स्‍तर पर हेल्‍प डेस्‍क बनाये। जिसमें सुपरवाईजर, बीएलओ और सभी संबंधित उपस्थित रहें। हेल्‍प डेस्‍क से बीएलओ को गणना पत्रक भरने तथा ऑनलाइन करने में सहायता मिलेगी।  

कलेक्‍टर सिंह ने विधानसभावार ईआरओ से एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर मैंपिंग कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने सभी ईआरओ, एईआरओ को निर्देश दिये कि एसआईआर कार्य में गहनता लाये, ताकि कार्य त्रुटि रहि‍त एवं पारदर्शिता के साथ समय-सीमा में पूर्ण हो जाये। उन्‍होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी। लापरवाही करने पर संबंधित पर सख्‍त कार्यवाही की जायेगी। कलेक्‍टर सिंह ने कहा कि ईआरओ, एईआरओ घर-घर जाकर मतदाताओं से जानकारी ले कि बीएलओ घर-घर आ रहे है या नहीं। मतदाताओं को फार्म वितरण हो रहा है या नहीं। किसी भी प्रकार समस्‍या आने पर उसका तुरन्‍त निराकरण करें एवं लापरवाही पाये जाने पर संबंधित बीएलओ पर तुरन्‍त कार्यवाही करें।

कलेक्‍टर सिंह ने कहा कि फॉर्म भरने में समस्‍या आने पर बीएलओ द्वारा मतदाताओं की सहायता की जाये। ईआरओ एवं बीएलओ को संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए, जिससे कार्य में काई त्रुटि न हों। उन्‍होंने निर्देश दिये कि डाटा प्रविष्टि में कोई त्रुटी न की जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि “कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं। उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को 2003 की सूची से लिंक करने और जिनका नाम उसमें नहीं है, उन्हें वंशावली के मतदाताओं से लिंक करने के निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE