नीमच। बाबजी का एएसी ब्लॉक अब देश का नंबर 1 ब्लॉक बनकर उभरा है। 6 एमपीए की असाधारण स्ट्रेंथ के साथ इस ब्लॉक ने पूर्व के कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए निर्माण क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। मजबूत गुणवत्ता के कारण इसकी मांग न केवल एमपी और राजस्थान, बल्कि अन्य राज्यों में भी तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में 50 से अधिक बड़े अस्पतालों, हाई-राइज मल्टियों और फाइव स्टार होटलों के निर्माण में बाबजी एएसी ब्लॉक का उपयोग किया जा रहा है। तकनीकी श्रेष्ठता और बेहतर प्रदर्शन के कारण यह ब्लॉक गूगल रेटिंग में भी लगातार शीर्ष पर बना हुआ है, जिसने निर्माण जगत में ब्लॉक स्ट्रेंथ को लेकर नई बहस शुरू कर दी है।
बाबजी के ब्लॉक के मार्केट में आने के बाद बदली स्थितियां-
आम ईंटों की स्ट्रेंथ जहां लगभग 2 एमपीए होती है, वहीं अब तक बाजार में उपलब्ध एएसी ब्लॉक बनाने वाली कंपनियां 3 एमपीए स्ट्रेंथ तक के ब्लॉक ही तैयार कर रही थीं। इन्हीं 3 एमपीए ब्लॉकों का उपयोग शासकीय इमारतों, सरकारी योजनाओं और बड़े निर्माण कार्यों में किया जा रहा था। लेकिन बाबजी एएसी ब्लॉक के मार्केट में आने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई। बाबजी एएसी ब्लॉक की स्ट्रेंथ दर्जनों राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त लैबों में परीक्षण के बाद 5 एमपीए से अधिक पाई गई है जो भारतीय निर्माण उद्योग में एक नया रिकॉर्ड माना जा रहा है। बाबजी के ब्लॉकों की डेंसिटी, फिनिशिंग, टिकाऊपन और तापरोधक क्षमता भी परीक्षणों में उत्तम स्तर की पाई गई है।
सरकारों ने पुरानी कंपनियों के अप्रूवल किए रद्द-
बाबजी के एएसी ब्लॉक की श्रेष्ठता सामने आने के बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकारों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 एमपीए ब्लॉक बनाने वाली कई पुरानी कंपनियों के अप्रूवल रद्द कर दिए हैं। अब सरकारी कार्यों में उच्च स्ट्रेंथ वाले ब्लॉकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य निर्माण की गुणवत्ता में सुधार लाना और लंबे समय तक टिकाऊ संरचनाओं को बढ़ावा देना है।
देश के कई राज्यों में हो रहा सप्लाई-
आपकों बता दें कि बाबजी का एएसी ब्लॉक नीमच से भोपाल, नीमच से बिकानेर, नीमच से सलूंबर और नीमच से अहमदाबाद सहित देश के कई बड़ों शहरों व गांवों तक आसानी से उपलब्ध हो रहा है। किसान भाई भी खेतों की बाउंड्रीवाल में प्रिकॉस्ट की जगह अब बाबजी के एएसी ब्लॉक का उपयोग कर रहे हैं। बाबजी के एएसी ब्लॉक की विशेषता यह है कि इसके उपयोग में रेती, सीमेंट और तराई का झंझट नहीं रहता है। अग्निरोधी होने के साथ ही बाबजी का एएसी ब्लॉक साउंड प्रूफ भी है।
किफायती रेट के चलते बड़ी डिमांड-
आज बाबजी की स्टील सी मजबूती और बहुत ही किफायती रेट के चलते एमपी-राजस्थान के शासकीय निर्माणों के साथ तमाम बड़े बिल्डर्स इसी का उपयोग कर रहे हैं। बाबजी के पास एमपी और राजस्थान सरकारों की सभी मंजूरियां है उसी के चलते सीएम राइज़, पीएम आवास, जल निगम, नहर, गाँधी सागर परियोजना सहित कई फाइव स्टार होटल, बड़े अस्पताल बाबजी के एएसी ब्लॉक से बन रहे हैं।
लैब टेक्नीशियनों की निगरानी में होता है निर्माण-
आपकों बता दें कि बाबजी का एएसी ब्लॉक एमपी-राजस्थान के टॉप बिल्डरों की पहली पसंद बन चुका है। दिलीप बिल्डकॉन, मिराज ग्रुप, नवरूप रजत, महामाया कंस्ट्रक्शन, एलसीसी प्रोजेक्ट लिमिटेड गुजरात, संजय इंफ्रा एजेंसी, एनकेजी जैसी बड़ी कंपनियां बाबजी एएसी ब्लॉक का उपयोग कर रही है। इसी तरह बाबजी का एएसी ब्लॉक इंजीनियर और आर्किटेक्ट की भी पहली पसंद बन गया है। बाबजी के एएसी ब्लॉक की मजबूती और गुणवत्ता का सबसे बड़ा रहस्य इनका उत्पादन है। ब्लॉक का निर्माण देश के अनुभवी लैब टेक्नीशियनों की निगरानी में होता है, जहां हर बैच को वैज्ञानिक मापदंडों पर जांचा जाता है।
गूगल रेटिंग में भी छाया बाबजी का एएसी ब्लॉक-
बाबजी का एएसी ब्लॉक अब गूगल रेटिंग में भी छा गया है। वर्तमान दौर में जब भी कोई गूगल पर एएसी ब्लॉक सर्च करता है तो सबसे पहले बाबजी का एएसी ब्लॉक दिखाई देता है। बाबजी का एएसी ब्लॉक अब भारत का नंबर 1 ब्लॉक बन चुका है। भारत के प्रतिष्ठित बिजनेस प्लेटफार्म जैसे ट्रेड इंडिया, इंडिया मार्ट, जस्ट डायल सहित कई प्लेटफॉर्म पर बाबजी का ब्लॉक छाया हुआ है। इन सभी बिजनेस प्लेटफार्म पर सर्च में सबसे पहले बाबजी का एएसी ब्लॉक दिखाई देता है। जिससे यह मालवा-मेवाड़ क्षेत्र में सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय माना जा रहा है।
मालवा के नीमच जिले को दिलाई अलग पहचान-
मालवा का नीमच जिला अब निर्माण की दुनिया में एएसी ब्लॉक के उत्पादन के नाम से भी पहचाने जाने लगा है। नीमच शहर के इंडस्ट्रियल एरिया झांझरवाड़ा में स्थित बाबजी इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाये जा रहे इंटरनेशनल पैरामीटर के एएसी ब्लॉक ने बहुत ही कम समय में धूम मचा दी है। बाबजी एएसी ब्लॉक 6 एमपीए की स्ट्रेंथ हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर झंडे गाड़ दिए है। जबकि आईएसआई का पैमाना 4 एमपीए है। बाबजी के एएसी ब्लॉक ने आईएसओ 9001 का सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर लिया है।