नीमच। मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत धनतेरस के शुभ अवसर पर नीमच विधानसभा के ग्राम छायन में शत-प्रतिशत स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार शामिल हुए। उन्होंने ग्रामवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक परिहार ने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीणों को उनकी भूमि और संपत्ति का कानूनी अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे ग्रामीण अपनी संपत्ति के वास्तविक मालिक बन सकेंगे और आर्थिक रूप से भी सशक्त होंगे। योजना ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांवों के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में मनोहर सिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, एडीएम कलेश, एसडीएम पराग जैन, जनपद सीईओ आरिफ खान, तहसीलदार संजय मालवीय, सरपंच अमृतलाल मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।