जावरा। अखिल भारतीय राठौर क्षेत्रीय महासभा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं श्री राठौर तीर्थ उज्जैन के कोषाध्यक्ष राजेश सोलंकी तथा विश्व हिंदू परिषद, खाचरोद के प्रमुख पदाधिकारी सुभाष सोलंकी की माताजी कमला बाई सोलंकी के देवलोकगमन उपरांत आयोजित पगड़ी रस्म कार्यक्रम में दो ऐतिहासिक एवं अनुकरणीय पहलें की गईं।
पहली- खाचरोद की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
दूसरी- एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
इसी क्रम में श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा के पूर्व अध्यक्ष महेश राठौर ने सोलंकी परिवार, समाज के संरक्षक एवं अखिल भारतीय राठौर क्षेत्रीय महासभा के राष्ट्रीय सह-प्रवक्ता जगदीश राठौर (जावरा), पत्रकार विजय राठौर, समाज उपाध्यक्ष संतोष राठौर (साई कृपा नमकीन), मुकेश राठौर (पप्पू भैया) एवं राठौर समाज नागदा के प्रमुख राजेंद्र सोलंकी सहित अनेक समाजजनों की उपस्थिति में अपना सातवाँ रक्तदान किया।
कार्यक्रम में देवास, उज्जैन, नागदा, जावरा, नामली, रतलाम, पिपलोदा एवं शामगढ़ (मंदसौर) से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।