उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह टीवी अभिनेता नीतीश भलूनी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। वह मंदिर में हुई भस्म आरती में शामिल हुए और उन्होंने इसे एक अद्भुत अनुभव बताया।
प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक श्तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाने वाले नीतीश भलूनी अल सुबह हुई भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती देखी और दर्शन लाभ लिया।
दर्शन के बाद अभिनेता नीतीश भलूनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें बाबा महाकाल के आंगन में आकर एक विशेष अनुभूति हुई है।
मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने अभिनेता नीतीश भलूनी को भगवान का दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया।